बरेली। आठवीं बटालियन पीएसी मे तैनात मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) रणवीर सिंह शनिवार को सरकारी आवास मे ही ठोकर खाकर गिर पड़े। सिर मे चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रणवीर के परिजनों को सूचना दे दी है। पीएसी के बड़े बाबू मुख्य आरक्षी 56 वर्षीय रणवीर सिंह मूल रूप से उन्नाव के थाना माखी के गांव पूरानिस्फा पंसारी के रहने वाले थे। शनिवार सुबह छह बजे वह रोज की तरह जागे और शौच के लिए जा रहे थे। अचानक ठोकर लगने से वह जमीन पर गिर गए। सिर के बल गिरने से उनको काफी चोट आ गई। उन्हें फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी उनकी हालत मे कोई सुधार नही हुआ। उनकी मदद के लिए सिपाही कपिल देव गंगवार को साथ मे लगाया गया लेकिन उनकी हालत मे कोई सुधार नही हुआ। दोपहर करीब 2 बजे डॉक्टर ने सीटी स्कैन किया। जिसकी फाइनल रिपोर्ट आई नही थी कि 5 बजे अचानक स्वास्थ्य खराब होने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने रणवीर के परिजनों को सूचना दे दी है।।
बरेली से कपिल यादव