योगी सरकार के मंत्री के खिलाफ भड़के हिंदू संगठन, बरेली मे थाने का घेराव, पुलिस के सामने पुतला फूंका

आंवला, बरेली। जनपद के आंवला मे पुलिस ने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोपी विहिप नेता आशीष पाठक को हिरासत मे लिया है।सोमवार को सुबह जनसुविधा केंद्र से उसे हिरासत मे लिया गया। इसकी खबर मिलते ही हिंदूवादी संगठनों मे आक्रोश फैल गया। विहिप और बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताया। पशुधन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। थाने में हंगामे की स्थिति बनने पर एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने वाले लोगों से बात की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद सभी कार्यकर्ता तहसील पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। विहिप जिलाध्यक्ष संजय सिंह भदौरिया, जयदीप पाराशरी, सुनील गुप्ता, तुलसी हिन्दू, गोपाल सिंह फौजी, अंकुर अग्रवाल, विमल गुप्ता, शिवेक खंडेलवाल सहित कार्यकर्ताओं ने एसडीएम व सीओ से बात की। जिसके बाद कार्यकर्ता आशीष पर शांति भंग की कार्रवाई की गई। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ा गया। इधर बजरंग दल के कार्यकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज होने और उसे स्पंज नही करने पर सोमवार को हिंदू संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। दो दिनों का अल्टीमेटम भी दिया। उसके बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बजरंग दल के महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने कहा कि अनावश्यक रूप से कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की ओर की गई टिप्पणी का वीडियो हमारे आंवला के एक कार्यकर्ता ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस पर हमारे कार्यकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई। मामले उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद प्राथमिकी स्पंज कराने की हामी भरी, लेकिन स्पंज नही की गई। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता को गिरफ्तार करा दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगले दो दिनों में प्राथमिकी स्पंज न होने पर बजरंग दल के पदाधिकारी बड़ी संख्या मे एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। शहर मे भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रेमनगर स्थित श्रीकृष्ण लीला स्थल पर पुलिस के सामने पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह का पुतला फूंका गया। मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। बजरंग दल के महानगर संयोजक केवलानंद ने कहा कि मंत्री की ओर से दिया गया विवादित बयान से पूरा बजरंग दल आहत है। मंत्री को कार्यकर्ताओं से तुरंत माफी मांगनी चाहिए नहीं तो प्रदेशभर में बजरंग दल के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *