मीरगंज, बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बरेली पार्टी कार्यालय पर कांशीराम जयंती मनाई गई। इस अवसर उनके चित्र पर पार्टी नेताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा एक अवसर पर विचार गोष्ठी मे पार्टी नेताओं द्वारा विचार रखे। इस दौरान कांशीराम जी को नमन करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा मान्यवर एक महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। जिन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए बहुत कार्य किया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने मान्यवर कांशीराम साहब की उपलब्धियों मे से एक यह है कि उन्होंने बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से एकजुट किया और उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। रविंद्र सिंह यादव, अशोक यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर व राष्ट्रीय महासचिव रणवीर सिंह जाटव, महानगर उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, शिवम प्रजापति, रमेश यादव, डॉ सत्यदेव ओझा, ओपी शर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे। वही भीम आर्मी एवं भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को क्षेत्र के गांव तिलमास, नथपुरा, सिंगरा, सिल्लापुर, मुगलपुर में दलित चिंतक एवं समाज सुधारक काशीराम की 91 वीं जयंती मनाई। भीम आर्मी व भारत एकता मिशन के जिला उपाध्यक्ष पिंटू सागर ने कहा काशीराम के बताए रास्ते पर चलकर दलितों को उनके अधिकार दिलायेंगे। तहसील अध्यक्ष अंकित सागर, जसवीर सिंह, अनिल कुमार, सोनू सागर, सोनू जाटव, डा. अरविंद कुमार, प्रेमपाल सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव