बरेली। सावन में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की रवानगी का सिलसिला शुरू हो गया है। उनकी सुरक्षा के लिए फुलप्रूफ प्लान तैयार किया गया है। इसमें 3500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सावन मे नाथ मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए जिले भर से 897 कांवड़ जत्थे जल लेने रवाना होते हैं। ये जत्थे कछला घाट, गढ़ मुक्तेश्वर और हरिद्वार से जल लाकर जलाभिषेक करते हैं। इसके अलावा दूसरे जिलों से भी लाखों की तादात में कांवड़िये जल लेने के लिए बरेली से होकर गुजरते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 35 सौ पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था मे लगाया गया है। साथ ही आठ क्विक रेस्पांस टीमें (क्यूआरटी) भी बनाई गई हैं जो आपात स्थिति में मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में मदद करेंगी। कांवड़ सेल और कांवड़ हेल्पलाइन भी बनाई गई है, जिसके नोडल अफसर एसपी ट्रैफिक शिवराज होंगे।।
बरेली से कपिल यादव