भंडारे मे जा रही लड़की से की अश्लील हरकतें, मुकदमा दर्ज

बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र मे भंडारे मे जा रही लड़की का पीछा कर वीडियो बनाई। अश्लील हरकतें कर अभद्रता की। आरोपी ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव ढकिया ठाकुरान निवासी लड़की बंजरिया गांव में अपनी बुआ के घर गई। बुआ के घर के पास काली मंदिर मे गुरुवार को भंडारा चल रहा था। लड़की भंडारे में खाना खाने जा रही थी। लड़की का आरोप है कि भंडारे मे जाते समय गांव के सोनपाल ने उनका पीछा किया। वह वीडियो बनाते हुए उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था। विरोध करने पर गाली गलौच की। हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कर अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने लड़की की तहरीर पर आरोपी सोनपाल सिंह निवासी बंजरिया शीशगढ़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष के सोन पाल सिंह का आरोप है गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे वह भंडारे मे जा रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी गाली गलौच कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने एवं झूठे मुकदमा मे जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस ने सोनपाल सिंह निवासी बंजरिया की तहरीर पर आरोपी पूनम, रंजना, संजना निवासी ढकिया ठाकुरान शीशगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *