बसपा ने पहले जोन प्रभारी निष्कासित अब जिलाध्यक्ष को हटाया, ओमकार कातिब की ताजपोशी

बरेली। बसपा ने विधानसभा और नगर निकायों मे मिली हार की समीक्षा के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियां करने के साथ संगठन मे बदलाव शुरू कर दिया है। हाल ही मे मुख्य जोन प्रभारी ब्रह्मस्वरूप सागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। चंद दिन गुजरे कि अब पांच साल से जमे जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह को हटा दिया। उनकी जगह पर ओमकार कातिब को जिलाध्यक्ष बनाया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। माना जा रहा है चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नई टीम का गठन कर रही है। रविवार को बसपा के तुलसीनगर स्थित मंडलीय कार्यालय पर हुई बैठक मे मुख्य जोन प्रभारी राजेश सागर और राजवीर गौतम ने ओमकार कातिब को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का एलान किया। संभावना है कि कुछ अन्य पदाधिकारियों को भी बदला जा सकता है। उनके स्थान पर दूसरों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिलाध्यक्ष बनने पर ओमकार कातिब ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। वह उस पर खरे उतरेंगे। इस अवसर पर कैलाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष तौफीक प्रधान, वेद प्रकाश, नरेन्द्र गौतम आदि ने उनका स्वागत किया। बरेली और मुरादाबाद मंडल सेक्टर के मुख्य जोन प्रभारी भी बदले जा चुके है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *