बरेली। भारतीय जनता पार्टी बरेली की कार्यसमिति की बैठक सिद्धि विनायक कॉलेज में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र के अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने की। बैठक में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत व अभिनंदन किया गया। बैठक का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। क्षेत्रीय अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा 2014 के बाद से हमारा संगठन बहुत सर्वव्यापी एवं बहुत मजबूत हुआ है। बूथ अध्यक्ष पार्टी का बहुत महत्वपूर्ण संगठन विस्तार है। भाजपा में ही सम्भव है कि कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमने पन्ना प्रमुख बनाये हैं लेकिन अब संगठन विस्तार करते हुए हम पन्ना समिति बनाने का काम कर रहे है। नगर पंचायत शाही और नगर पालिका परिषद बहेड़ी मे पहली बार जीत दर्ज की है। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान होने है जिनको हमें लोकसभा से बूथ स्तर तक करने है। महासंपर्क अभियान मे जिले के 8 पदाधिकारी व मंडल से 4 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। 22 से 24 तक मंडल की कार्यसमिति की बैठक को करना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि महासंपर्क अभियान मे सभी को मेहनत से लगना है। पूरी सक्रियता से आगामी चुनाव मे हमको लगना है। नवनिर्वाचित नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं के अध्यक्षों का माला पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर नगर पंचायतो व नगर पालिकाओं में कमल खिलाने के काम किया है। सभी नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं के संयोजक व प्रभारी की मेहनत की सराहना करते हुए सभी नगर पंचायतो व नगर पालिकाओं के अध्यक्षों का स्वागत व अभिनंदन किया। सभी महासंपर्क अभियानों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों दी गई। जिला कार्यसमिति की बैठक मे विधायक एमपी आर्य, डीसी वर्मा, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, छत्रपाल सिंह गंगवार, रविन्द्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, पूरन लाल लोधी, प्रशांत पटेल, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, निर्भय गुर्जर, चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, नीरेंद्र सिंह राठौर, अभय चौहान, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, डॉ मनोज गुप्ता, डॉ नरेंद्र गंगवार, ब्लॉक प्रमुख रवि गंगवार, देवेंद्र सक्सेना, चैयरमैन प्रेमलता राठौर, रश्मि जायसवाल, बुद्धसेन मौर्य, वीरपाल मौर्य, धर्मा देवी, नदीम हसन एवं प्रदेश, क्षेत्र, जिला के पदाधिकारी, मंडल के सभी पदाधिकारी एवं मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
