बाड़मेर/राजस्थान- गहलोत सरकार के धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सर्किट हाउस बाड़मेर दौरे पर आए इस दौरान चारण समाज के लोगों ने जाड़ावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया l बाड़मेर जिले के विकास को देखकर लगता है यहाँ के विधायक बहुत मेहनत कर रहे हैं इस दौरान बाड़मेर विधायक और गौ सेवा आयोग अध्यक्ष मेवा राम जैन ने कहा कि अशोकजी हमें मागने से पहले ही हमारे क्षेत्र में विकास की नदियाँ बहाने का काम कर देते हैं तो फिर जनता को हमारे से कोई शिकवा शिकायत ही नहीं है l
इस दौरान जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इण्डिया की सलाहकार समिति के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार राजू चारण से एक मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक व धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने केंद्र सरकार द्वारा आम आदमी के लिए महगाई रोकने में विफल रही मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार राज्य में महगाई राहत देने के शिविर लगाकर शानदार विकास कार्य कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार विकास के राहों तले रोड़ा अटका रही है, जिसे राज्य की जनता सब देख रही है आगे उन्होंने कहा कि अबकी बार राजस्थान में सत्ता बदलने का मिथक भी टूट जाएगा इसे कोई भी लहर रोक नहीं सकतीं हैl
इस दौरान इन्जीनियर नरपत सिंह बारहठ, सुरेन्द्र सिंह बारहठ, सम्पादक अक्षय दान भाद्रेश और सैकड़ों काग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोग उपस्थित रहें ।
– राजस्थान से राजूचारण
