शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में पूर्व माध्यमिक विधालय में 15 से ज्यादा नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।यही नही इस घटना को स्कूल में कम्प्यूटर अनुदेशक पद पर तैनात मोहम्मद अली नाम के एक टीचर ने अंजाम दिया है इसके अलावा उसके इस कृत्य को छिपाने में विद्यालय के ही प्रधानाचार्य व अध्यापिका शाजिया पर भी उसकी मदद करने का है आरोप ।जबकि विद्यालय की एक अन्य अध्यापिका ने इस बात को छात्राओं के परिजनों को बताया।जिसके बाद ग्राम प्रधान लालता प्रसाद की तहरीर पर अनुदेशक,प्रधानाचार्य व अध्यापिका के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।तो वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनुदेशक की सेवा समाप्त करने के साथ साथ प्रिंसिपल व अध्यापिका को सस्पेंड कर दिया है दरअसल शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के राय खुर्द गाँव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संविदा पर तैनात कम्प्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली विधालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ किया करता था।आरोप है कि उपरोक्त घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल व अध्यापिका शाजिया को भी दी गई थी।लेकिन एक अन्य अध्यापिका नीरज पिछले कुछ समय से इसका विरोध करती रही लेकिन उसकी एक न चली।किसी तरह नीरज ने यह बात छात्राओं के परिजनों को बताई। इसके बाद जानकारी होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमार गौरव ने मौके पर जाकर विद्यालय का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी ली।तो वहीं ग्राम प्रधान लालता प्रसाद की ओर से पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी अनुदेशक मोहम्मद अली,प्रधानाचार्य अनिल सहित अध्यापिका शाजिया के विरुद्ध धारा 354,352,120B,पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 15 नाबालिग छात्राओं को मेडिकल के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
-अंकित शर्मा,शाहजहांपुर
