बरेली। नगर निकाय चुनाव को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दिल मे बसाने वाले पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर को मुसलमान वोट न दें। शहर मे तीन लाख सैंतीस हजार मुस्लिम वोटर होने के बावजूद वह दूसरे समुदाय के मेयर बनाते आए हैं। लेकिन मौजूदा समय मे मुसलमान होशमंदी, समझदारी और मुत्ताहिद होकर मेयर पद के मुस्लिम चेहरा मोहम्मद यूसुफ को वोट देंगे तो नगर निगम पर मुसलमानों का कब्जा होगा। वही मौलाना ने अपील करते हुए कहा कि ऐ मेरी कौम के लोगों बीजेपी को अपने दिल में बैठाने वाले डॉ आईएस तोमर से होशियार हो जाओ। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि जब से बरेली शहर को नगर निगम का दर्जा मिला है, तब से आज तक कोई भी मुसलमान मेयर नहीं बन सका है। मौलाना ने कहा कि दूसरों की दरी और कुर्सी कब तक बिछाते रहोगे। ऐ मेरी कौम के लोगों जमात तुम्हारे समर्थन मे है। तुम्हारी बहुत बड़ी तादाद है, तुम एकजुट होकर मेयर पद के मुस्लिम प्रत्याशी को वोट दो।।
बरेली से कपिल यादव
