आंवला मे मिट्टी की ढांग गिरने से किशोरी की मौत, मां और बहन गंभीर घायल

बरेली। शनिवार को थाना आंवला थाना क्षेत्र के गांव अख्तर नगर मे तालाब किनारे मिट्टी खोदते समय मिट्टी का टीला गिरने से किशोरी की मौत हो गई जबकि उसकी छोटी बहन और मां गंभीर घायल हो गई।घायल मां-बेटी को बरेली के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। इधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह थाना आंवला क्षेत्र के अख्तरनगर गांव की मुन्नी देवी अपनी बेटी लज्जावती (14) और मंजू के साथ कच्चे घर की मरम्मत व लिपाई के गांव के पास ही तालाब किनारे मिट्टी लेने गई थी। मां-बेटी तालाब के किनारे बैठकर मिट्टी खोद रही थी। इसी दौरान मिट्टी का ढाय भरभरा कर गिर पड़ी। जिसके नीचे तीनों दब गई। आसपास खेतों मे काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना देकर मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला तब तक लज्जावती की मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल मुन्नी देवी व छोटी बहन मंजू को उसके पिता ओमपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधान श्रीपाल लोधी ने बताया कि घायल मां-बेटी का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *