घाट पर अनियंत्रित होकर पलटी कार: एक की मौत अन्य गंभीर, जबलपुर रेफर

पाटन तेन्दूखेड़ा मार्ग पर पड़ने वाली बगदरी घाट पर हुआ दर्दनाक हादसा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार पाटन थाना क्षेत्र का मामला पुलिस जांच में जुटी

मध्यप्रदेश /जबलपुर! गुरुवार सुबह बीती रात पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेन्दूखेड़ा पाटन मार्ग पर पढ़ने वाली बगदरी की घाट पर एक कार चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया इस दुर्घटना में 3 लोगों को गंभीर रूप से चोटे आई हैं जिसमें से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई पाटन पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है/ देर रात हुई इस सड़क दुर्घटना के संबंध में पाटन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विदिशा जिले के गंज बासौदा के पास जरौद ग्राम निवासी 18 वर्षीय अयान अली पिता ईसाक अली एवं 32 वर्षीय जाहिदा पति युसूफ अली व 5 वर्षीय हारिय अली अल्टो कार किराए से लेकर जबलपुर में अपने रिश्तेदार के यहां पर आयोजित एक शादी समारोह मे शामिल होने के लिए जा रहे थे उनका वाहन जैसे ही पाटन सीमा पर पड़ने वाली बगदरी घाटी पर पहुंचा ही था कि वाहन चालक मोड़ पर अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे अल्टो कार कुछ दूर आगे जाकर सड़क किनारे पलट गई इस दुर्घटना में कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई राहगीरों द्वारा कार में फंसे लोगों की मदद करते हुए घटना की सूचना डायल 100 और 108 के साथ पाटन पुलिस को दी गई उक्त दुर्घटना की सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पहले पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर 18 वर्षीय अयान अली को चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय जाहिदा एवं 5 वर्षीय हारिय अली की हालत को गंभीर देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है
मोड़ पर खो बैठा नियंत्रण
वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर डायल 100 और पाटन पुलिस पहुंच चुकी थी बताया गया है कि कार चालक अंधे मोड़ होने के कारण अपना नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया राहगीरों द्वारा बताया गया है कि कार तेन्दूखेड़ा की ओर से पाटन जबलपुर की ओर जा रही थी जैसे ही कार पाटन सीमा पर पड़ने वाले बगदरी घाट पर पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर पलट गई पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अभिषेक रजक पाटन/जबलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *