पाकिस्तानी कोरियर्स के शव सीमा सुरक्षा बल ने पाक रेजर्स को सौपा

बाड़मेर/राजस्थान- दो पाकिस्तानी हेरोइन तस्करी करने वाले कोरियर्स के शव पाकिस्तानी रेजर्स को सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर द्वारा भारत पाकिस्तानी सीमा के आखिरी छोर पर स्थित खोखरापार रेल्वे स्टेशन जिसका वर्तमान में नाम बदलकर मरवी के पास जीरो पाइन्ट पर सौपा गया।

जानकारी के अनुसार शमशुद्दीन और रमजान निवासी खोखरापार दोनों ही पाकिस्तानी तस्करों के शव पाकिस्तानी रेजर्स को सीमा सुरक्षा बल और बाड़मेर पुलिस के जवानों ने सौपा l भारत पाकिस्तानी क्षेत्र में सरहदी इलाके में स्थित मुनाबाओ से लगभग दस किलोमीटर दूर 13 बटालियन बीएसएफ के गश्ती दल ने दो पाक घुसपैठियों को मार गिराया और उनके कब्जे से संदिग्ध वस्तु के तीन पैकेट बरामद किए थे।

एक मई को रात्रि में डोमिनेशन ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात्रि नौ बजे, तारबंदी के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी। ऑपरेशनल पार्टी ने घुसपैठियों को ललकारते हुए चुनौती दी लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और तारबंदी के समीप पहुंच गए। उन्हें तारबंदी पार करने से रोकने के लिए और आत्मरक्षा में बीएसएफ की पार्टी ने घुसपैठियों की तरफ फायरिंग की। कुछ समय पश्चात बीएसएफ द्वारा किए गए इलाके की सघन तलाशी में दो पाक घुसपैठियों के शव और संदिग्ध हेरोइन के तीन पैकेट बरामद हुआ था।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *