बरेली- विष्णु इन्टर कालेज, बरेली का ‘शिक्षा आपके द्वार’ के अन्तर्गत ‘स्कूल चलो’ अभियान लगातार जारी है। आज त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल, संजय नगर बरेली में विद्यालय के प्रधानाचार्य शरद कांत शर्मा, अशोक कुमार, रवीन्द्र कुमार शर्मा, अजीत कुमार, प्रवीन कुमार शर्मा और लालाराम ने छात्र / छात्राओं तथा अभिभावकों से सम्पर्क कर उनको जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन में हर एक योग्य छात्र का प्रवेश कराने की कोशिश करने के साथ अपनी और अपने घर पास पड़ोस की साफ सफाई, मौसमी रोगों से बचाब, भोजन में संतुलित आहार लेने का आग्रह किया।
– बरेली से पी के शर्मा
