आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन करें प्रत्याशी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार को निकाय चुनाव को लेकर तहसील के निकाय चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए नगर पंचायत का चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के साथ तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने बैठक की। इस मौके पर उन्होंने आचार संहिता के पालन, निष्पक्ष मतदान पर विशेष जोर दिया। हिदायत दिया कि गड़बड़ी करने की कोशिश होने पर संबंधित पर कार्रवाई तय है। तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान कराना निर्वाचन आयोग की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बैठक में मौजूद उम्मीदवारों से कहा कि वह चुनाव प्रचार के दौरान हर हाल में आदर्श आचार संहिता का पालन करना सुनिश्चित करें। किसी भी दल के उम्मीदवार की शिकायत मिली तो उस पर कार्रवाई तय है। साथ ही लाउड स्पीकर वाले प्रचार वाहन यदि नियमों से परे तेज ध्वनि से प्रचार करते मिले तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी। अवैध मतदान और फर्जी पहचान पत्र बनाने वालों पर कड़ी कारवाई की जायेगी। उन्होंने प्रत्याशियों से किसी भी दशा में कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी उम्मीदवार मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *