बाड़मेर/राजस्थान- हमारे राज्य में इन दिनों पुलिस महानिदेशक द्वारा मिले निर्देशानुसार बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कोतवाली पुलिस लगभग सौ घन्टे से ज्यादा समय से अस्पताल परिसर की मोर्चरी के आगे धरनार्थियो द्वारा कोई हुड़दंग न होने के लिए चाक चौबन्द सुरक्षा के साथ तैनात है जैसे सरहदों पर हमारे देश के सैनिक, किसी कवि ने अपनी रचना में इन शब्दों का शायद पुलिस के जज़्बे को सलाम करते हुए लिखा होगा l
हम तो खाकी हैं,
ये एहतिजाज सह लेंगे
बदहवासी के आलम मे,
हर मिजाज सह लेंगें।
सिखा भी देंगे उन्हे,
उनके करतबों का सबब
फिलहाल सुना लो अपनी,
हम बाद मे अपनी बात कह लेंगे।
सरहदी बाड़मेर जिले के गिराब थाना क्षेत्र के असाड़ी गांव के कोजाराम मेघवाल की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले ने पिछले तीन दिनों से मामले ने तूल पकड़ लिया है। धरणा स्थल पर मोर्चरी के आगे मौजूद लोग शव उठाने को लेकर परिजनों व प्रशासन के बीच मागों के अनुसार सहमति नहीं बन पाई है l वहीं परिजन व समाज के लोग बड़ी संख्या में मोर्चरी के आगे टेंट लगाकर धरने पर बैठे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस थाना कोतवाली के कोतवाल गगा राम खावा ने बताया कि बाड़मेर शहर में शांति का माहौल बना हुआ है और अस्पताल परिसर में ही मरीजों के साथ साथ बाहरी लोगों की भीड़ को हटा दिया है और धरनार्थियो ने भी हमें सहयोग करने का भरोसा दिया है किसी भी तरह का युवाओं द्वारा हुड़दंग होता है तो फिर हमारे को पुलिस अधीक्षक दिगन्त आन्नद द्वारा मिलने वाले दिशा निर्देश के अनुसार शहर में अमन चैन कायम रखना होगा l
इस दोरान मोर्चरी के आगे सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह राजपुरोहित, हैड कास्टेबल आदर नाथ, हड़ुमान राम, प्रहलाद राम, गमा राम, कवरा राम, केसरा राम, अमीन खान, रणजीत, दीन मौहम्मद और महिला पुलिस सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
– राजस्थान से राजूचारण
