उमेशपाल हत्याकांड से पहले असद ने चाचा अशरफ से बरेली जेल मे की थी मुलाकात

बरेली। प्रयागराज के चर्चित उमेशपाल हत्याकांड में बाहुबली अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में मार गिराया। दोनों पर शासन से पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। उमेशपाल की हत्या की पूरी प्लानिंग बरेली सेंट्रल जेल मे बनी। साबरमती जेल मे अतीक से मिलने के बाद असद ने शूटरों के साथ 11 फरवरी को बरेली जेल में अशरफ से मुलाकात की थी। इनमें विजय चौधरी उर्फ उस्मान, गुलाम और अजहर समेत नौ लोग शामिल थे। प्रयागराज पुलिस ने खुलासा किया था कि उमेश पाल की हत्या की योजना साबरमती जेल मे बंद अतीक अहमद और बरेली जेल मे बंद उसके भाई अशरफ ने बनाई थी। असद ने बरेली जेल मे अपने चाचा अशरफ से मुलाकात भी की थी। अशरफ से 11 फरवरी को अतीक के बेटे असद समेत नौ गुर्गों ने जिला जेल में मुलाकात की थी। इनमें एनकाउंटर में मारा गया विजय उर्फ उस्मान चौधरी भी शामिल था। इससे साफ हो गया है कि प्रयागराज में उमेश हत्याकांड की साजिश बरेली जेल में ही रची गई थी। सूत्रों के मुताबिक 11 फरवरी को प्रयागराज से माफिया अतीक अहमद का बेटा असद, एनकाउंटर में मारा गया विजय उर्फ उस्मान चौधरी, गुलाम और अजहर समेत नौ लोग उससे मिलने जिला जेल पहुंचे थे। जेल में सेटिंग होने के चलते इन सभी ने असद और गुलाम की आईडी पर अशरफ से वहां एक कमरे में मुलाकात की थी। इनमें से ज्यादातर प्रयागराज के ही रहने वाले थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *