रेलवे के रोजगार मेला मे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को नरमू ने सौंपा ज्ञापन

बरेली। रोजगार मेला मे बरेली आगमन पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एनपीएस को समाप्त करने, रेलवे को निजी हाथों में ना देने, स्थाई कार्य के बदले अस्थाई कर्मचारी को न लगाने आदि से संबंधित मांग की गई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने आश्वस्त किया। वह प्रमुख मांगों को जरूर उच्च स्तर पर रखने का काम करूंगा। ज्ञापन सौंपते समय मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) विवेक गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) राजीव अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक, जितेंद्र कुमार, राजेश वर्मा इत्यादि सैकड़ों यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *