कन्हैया हौजरी में नौकरों को खम्भे से बांधकर तालिबानी सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में सूरी ट्रांसपोर्ट और कन्हैया हौजरी के मालिक की खुलेआम गुंडई सामने आई है। कन्हैया हौजरी में मैनेजर की लाइव पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। मैनेजर को बिजली का करंट लगाने से मौत का षड्यंत्र जैसे ही खुला,तभी से नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं मैनेजर शिवम जौहरी उर्फ अंशुल हत्याकांड के साथ साथ अन्य नौकरों को भी तालिबानी सजा देकर बुरी तरह से पीटा गया। यही नही अब कन्हैया हौजरी में तालिबानी सजा देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मैनेजर को किस तरह बर्बरता के साथ खंभे में बांधकर डंडों से पीटा जा रहा है । पीटने वाले लोग हाथ में डंडे लिए अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब पीट-पीटकर बिजली का करंट देने के बाद मैनेजर को मौत के घाट उतार दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इस हत्याकांड की बर्बरता की कहानी बयां कर रहा है। अपने ही नौकरों को सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी और कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता के द्वारा किस तरह तालिबानी सजा दी गई यह सबके सामने है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि यह वीडियो जानबूझकर वायरल किया गया है

-अंकित शर्मा,शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *