बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र मे एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। जिसे देखकर परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना पर सीओ व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की मानें तो उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना बहेड़ी क्षेत्र के इटौआ धुरा निवासी एजाज अहमद का बेटा मेहराज (21) बंजरिया में क्लीनिक चलाता था। सोमवार की रात 9 बजे एजाज अपने क्लिनिक से लौटते समय अपने ताऊ के घर पहुंचा और पांच मिनट मे वापस आने की बात कहकर चला गया। उसके बाद वह घर नही लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नही चला। दोनों मोबाइल भी बंद थे। मंगलवार की सुबह मेहराज को जब परिवार के लोग तलाश कर रहे थे तो उसका शव उसके भाई आदिल ने पेड़ पर लटका हुआ देखा। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया और आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया गया।।
बरेली से कपिल यादव