बरेली से लखनऊ वन स्टॉप बस सेवा का पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बरेली। राजधानी को हर जिले से सीधे जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम द्वारा बस सेवांए शुरू की जा रही है। इसी क्रम मे शनिवार को बरेली से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू की गई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया। यह बस सेवा बरेली से चलकर साढ़े चार घंटे मे यात्रियों को लखनऊ पहुंचाएगी। यह वन स्टॉप सेवा है। बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि यह बस बरेली से चलकर सीधे लखनऊ जायेगी। इसमें रास्ते की सवारियों को नही बैठाया जायेगा और न ही इसमें एमएसटी और स्टाफ के लोग यात्रा कर सकेगें। बरेली से लखनऊ का किराया 395 रूपये है। सैटेलाइट से 22 सवारियां बस मे लखनऊ के सवार हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *