बरेली। कोल्ड ड्रिंक की बोतल को परिवार के लोगों ने मेहमान को पिलाने के लिए खोला तो बोतल में छिपकली देखकर होश उड़ गए। युवक ने इसकी शिकायत कोल्ड ड्रिंक कंपनी के टोल फ्री नम्बर पर की है। थाने मे भी इसकी शिकायत करेंगे। वही अगर कोई भी इस कोल्ड ड्रिंक को पी लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आपको बता दें कि थाना कैंट क्षेत्र के गांव काधरपुर के रहने वाले गुड्डू अबी ने बताया कि होली से कुछ दिन पहले नरियावल के गांव पदारथपुर से किराने की दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बंद पांच बोतल खरीदी थी। उसको खरीद कर घर के फ्रिज मे रख दिया था। जब होली मिलने आए रिश्तेदार को पिलाने के लिए बोतल फ्रिज से बाहर निकाली। तभी अचानक से परिवार के लोगों की नजर बोतल पर पड़ी। बोतल के अंदर छिपकली दिखाई दी। जिससे परिवार और आसपास के क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। गुड्डू ने बताया समय रहते इसका पता चल गया नही तो इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था और लोगों की जान भी जा सकती थी। ऐसी कंपनियों पर प्रशासन आखिर क्यों कार्यवाही नही करता है। उसने इसकी शिकायत कंपनी के टोल फ्री नंबर पर की है और वह इसकी शिकायत थाने मे भी करेंगे।।
बरेली से कपिल यादव
