बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट व छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसको लेकर पुलिस ने महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव अगरास निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़िता घर में अकेले थी। घर पर कोई भी नही था तभी गांव का ही सुरेन्द्र घर मे घुस आया और अश्लील हरकते करने लगा। मारपीट कर कपड़े भी फाड़ दिये। शोर मचाने पर तहेरे देवर ने दौड़ कर मुझे बचाने के लिये घर आये तो सुरेन्द्र ने मेरे देवर के साथ मारपीट की। पीड़ित महिला ने बताया कि इससे पूर्व भी आरोपी मेरे घर में घुस चुका है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ मारपीट की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
