सूदखोरों से परेशान व्यापारी ने खाया जहरीला पदार्थ

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में व्यापारी ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया आरोप है की व्यापारी ने एक दुकान बेची थी खरीदारों में एक पार्टनर ने उनको घर पर आकर धमकाया। 11 लाख रुपये की डिमांड करने लगे। रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी जिसकी वजह से जहरीला पदार्थ खा लिया चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंघईटोला निवासी संजय अग्रवाल की थाना सदर बाजार के ठीक सामने मोबाइल की दुकान थी। कुछ दिन पहले संजय की मोबाइल दुकान कुणाल अग्रवाल और उनके पार्टनर प्रदीप अग्रवाल को बेचने की बात हुई थी। संजय के भाई नरेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले दुकान और एक प्लाट का बैनामा कुणाल अग्रवाल के नाम कर दिया था। लेकिन उन्होंने कहा था कि बैनामे के बाद भी दुकान खाली नही कराएंगे, लेकिन तीन-चार दिन पहले उन्होंने दुकान खाली करा ली कुणाल अग्रवाल के पार्टनर प्रदीप अग्रवाल मंगलवार शाम दो दर्जन साथियों के साथ घर आ धमके। उन्होंने धमकी दी कि दुकान बेचने की बात दोनों से हुई थी, लेकिन कुणाल अग्रवाल को क्यों बेच दी। आरोप है कि प्रदीप अग्रवाल ने धमकाया कि सौदे में मुझको कुछ नहीं मिला अब 11 लाख रुपये तुमसे चाहिए। इंकार करने पर प्रदीप अग्रवाल ने गोली मारने की धमकी दी इसी डर के कारण संजय अग्रवाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

– शाहजहांपुर से अंकित शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *