सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति राधा कृष्ण मंदिर के पास बने बाथरुम की आड मे सट्टे की खाईबाडी कर रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वहां देखा तो पुलिस वालो को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने दौड़ कर पकड़ लिया। पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछकर तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम बरकत अली पुत्र निवासी मोहल्ला भोलेनगर सराय कस्बा फतेहगंज पश्चिमी बताया। तलाशी मे उसकी पैंट की जेब से 450 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने सम्बंधित धारा मे आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *