धारदार हथियार से गोदकर बिहार के पल्लेदार की हत्या: सड़क किनारे पड़ा मिला शव

*जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिलगाव का मामला बिहार का निवासी हैं मृतक युवक पुलिस मामले की जांच में जुटी

मध्यप्रदेश /जबलपुर – सोमवार की सुबह पाटन नगर सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई जब एक युवक का खून से लथपथ शव मिला जिसके बाद घटना की जानकारी लगते ही मौके पर जबलपुर सहित पाटन थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की प्रा.
प्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिलंगवा गांव के पास एक 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को पहले बेरहमी से पीटा गया है और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया जिससे कि युवक की जान गई है
पाटन पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम राजेश ऋषिदेव उम्र 25 वर्ष निवासी साधुपुर टोला बिहार का रहने वाला था। जो राहुल अग्रवाल की राइस मिल में पल्लेदारी का काम करता था डायल 100 की सूचना पर आज सुबह 9 बजे घटना स्थल पर पुलिस पहुंची थी। जहां जांच करते हुए पंचनामा कार्यवाही कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया गया मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है जिसके बाद पुलिस हर एक पहलू पर जांच कर हत्यारों को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है घटनास्थल से प्रथम दृष्टा से लगता है कि पहले युवक के साथ मारपीट की गई है उसके बाद युवक को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है और शव को रोड़ किनारे फेंक दिया गया है राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी शिवेश सिंग बघेल और पाटन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
वही ग्रामीण ने बताया कि राहुल अग्रवाल की राइस मिल में मृतक काम करता था शाम 4 बजे मिल के मेन गेट पर ताला लगा दिया जाता था उसके बाद कोई भी पल्लेदार बाहर नहीं निकल सकता था। मृतक शाम 4 बजे से गायब बताया जा रहा था
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की एक आंख भी निकाल ली गई एवं माथे पर गहरा घाव भी लोगों ने देखा है। किसी धारदार चाकू से गोदकर युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस की निष्क्रियता एवं धन्ना सेठों से अवैध वसूली के चलते पाटन नगर में संचालित राइस मिलों एवं वेयर हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों तथा पल्लेदारों का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया जाता जिसके कारण अपराध होने का खतरा हमेशा बना रहता है अब पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

– मध्यप्रदेश से अभिषेक रजक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *