सरकार की उपलब्धियां गिनाकर नगर निकाय चुनाव मे भाजपा दिखाएगी दम

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, शाही। निकाय चुनाव मे कार्यकर्ता एकजुट होकर जुट जाएं। एक सप्ताह के अंदर पूराकर प्रत्येक बार्ड के हर घर मे भाजपा की डबल इंजन की सरकार के किये जनहित कार्यो के दम पर कमल के फूल के लिए वोट मांगेंगे। यह निर्देश भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने नगर के रेड रोज स्कूल मे हुई बैठक में व्यक्त किये। चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह गंगवार ने सात दिसम्बर को मुख्यमंत्री की बरेली मे होने वाली रैली में प्रत्येक दावेदार को ढाई सौ लोगों को लेकर आने की जिम्मेदारी देकर नगर से एक हजार लोगो की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया। बैठक मे मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, सोमपाल शर्मा, आशीष अग्रवाल, अंशुल सक्सेना, ओवेन्द्र सिंह, संजीव शर्मा, कैलाश शर्मा, धीरेंद्र सिंह, राजेश अग्रवाल, विक्रम सिंह, बंटी मौर्य, चक्रवीर सिंह, प्रेमपाल गंगवार, रामसिंह, समेत सभी दावेदार और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही नगर पंचायत चुनाव से सम्बंधित बैठक जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने ली। बैठक को  सम्बोधित करते हुये उन्होंने संगठन के सभी सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर नगर पंचायत चुनाव मे हर बूथ पर घर घर जाकर भाजपा की नीतियों के बारे मे बताए और कमल के फूल के लिए वोट मांगकर भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताएं। इस अवसर पर जिला संयोजक निकाय चुनाव वीरपाल गंगवार, सोमपाल शर्मा, राहुल साहू, धर्मपाल आजाद, मुकेश रस्तोगी, मण्डल अध्यक्ष शिवम शर्मा, वीरपाल मौर्य, अनुरोध सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीप सिंह, शेखर सक्सेना, भूदेव शर्मा, बूथ संचालन समिति, वार्ड अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी, व प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *