बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बदायूं रोड करगैना मे एक धर्मशाला मे 22 अक्टूबर को चाय विक्रेता का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे चारपाई पर पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आपको बता दें कि थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बालाजी मंदिर के पास के रहने वाले 55 वर्षीय राजेंद्र बालाजी मंदिर के पास चाय की दुकान चलाते थे और वीरपाल सिंह की धर्मशाला मे पिछले 20 सालों से रह रहा था। रोजाना की तरह सुबह सात बजे घर आते थे। सुबह जब वह घर नही पहुंचे तो उनके बेटे व भतीजे धर्मशाला मे पहुंचे देखा तो उनका शव चारपाई पर चादर से ढका हुआ पड़ा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को सुभाषनगर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। धर्मशाला मालिक वीरपाल सिंह का धेवते रामजी सिंह उर्फ गौरव निवासी फरीदपुर सिमराबोरीपुर निवासी के साथ मृतक ने कुकर्म करने का प्रयास व पत्नी के लिए अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिस कारण उसने अपने दोस्त शिवकुमार पुत्र विनोद पाल सिंह निवासी गोपाल नगरिया अनूप थाना बिथरी चैनपुर के साथ पहले मृतक के साथ दारू पार्टी की। उसके बाद उसकी तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।।
बरेली से कपिल यादव