पुराना शहर मे पीर को निकलेगा  जुलूस-ए-गौसिया, डीजे वाली अंजुमनों को जुलूस मे नही होगी शामिल

बरेली। ग्यारहवी शरीफ पर बड़े पीर गौस-ए-पाक की याद मे निकलने वाला जुलूस-ए-गौसिया पीर को सैलानी रजा चौक से निकाला जाएगा। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि अंजुमन गौसो रजा (टीटीएस) के तत्वाधान मे लगभग 80 अंजुमने शामिल होगी। जुलूस दरगाह प्रमुख हजरत मौलाना सुब्हान रजा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व बानी-ए-जुलूस सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मिया) की कयादत मे शाम छह बजे निकाला जाएगा। जुलूस की तैयारियों को लेकर गत दिवस बारादरी थाने मे एसीएम व सीओ थर्ड की अध्यक्षता मे जुलूस आयोजक हाजी शारिक नूरी, मुस्तफा नूरी, अंजुमन के सचिव अजमल नूरी, सगीरुद्दीन नूरी, अफजलुद्दीन, वामिक रजा आदि के साथ बैठक पर तैयारियां पर चर्चा की। हाजी शारिक नूरी ने बताया की जुलूस के रास्तों में जगह जगह गढ्ढे के साथ गन्दगी है। स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। उन्होंने साफ-सफाई व गड्ढे भरवाने और स्ट्रीट लाइट सही कराने की मांग नगर निगम से की है। डीजे वाली अंजुमनों को जुलूस मे शामिल नही किया जाएगा। टीटीएस के परवेज नूरी, अजमल नूरी व शाहिद नूरी ने सभी अंजुमनों से शरई दायरे मे रहते हुए सादगी के साथ जुलूस में शामिल हो।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *