बरेली। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश की अध्यक्षता मे जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बच्चों के टीकाकरण मे जो भी बच्चे छूट गए है। उनका शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रमों मे स्थाई एवं अस्थाई विधियों को बढ़ाया जाए। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड को अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को बनाया जाए और इस सम्बन्ध मे प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए। संचारी रोग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण सत्र में उपयोग में लाए जाने वाले उपकरण एवं दवाईयों तथा वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उप चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य के समस्त कार्यों में सुधार लाने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बलवीर सिंह, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव