Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता महिला की मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप

बरेली/शाही। संदिग्ध हालत मे महिला की मंगलवार की देर रात मौत हो गई। सूचना पर मृतका के परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका के परिजनों ने दहेज के खातिर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना शाही क्षेत्र के गांव कुल्छा का रहने वाला मनोज गोस्वामी पुत्र राधेश्याम गोस्वामी की 27 जून 2017 को भपेश की बेटी मनोरमा से शादी हुई थी। शादी के बाद ही मनोज व उसका परिवार मनोरमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। मनोरमा के भाई योगेश की पीएसी मे नौकरी लगने के बाद से ही कार की डिमांड की जा रही थी। इसी को लेकर मनोरमा से आए दिन मारपीट लेकर की जाती थी। आरोप है कि कार की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। जबकि शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रताड़ित होने की वजह से विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *