Breaking News

सनी हत्याकांड मे पूर्व सभासद के बेटे नाजिम को पुलिस ने भेजा जेल

बरेली। सनी हत्याकांड पांचवें आरोपी पूर्व सभासद अब्दुल हामिद के बेटे नाजिम को कैंट पुलिस ने जेल भेज दिया। पूछताछ मे हत्यारोपी ने खुद को बेकसूर बताया था। लेकिन वह घटना मे शामिल नही था इसको लेकर कोई पुलिस को कोई सबूत नही दे सका। आपको बता दें सनी हत्याकांड मे चारों नामजद समेत पांच आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। बीती 26 जून को चनेहटा के रहने वाले सनी का जन्मदिन था। इस दौरान उसने घर में एक पार्टी का आयोजन किया गया था। उसने सदर बाजार के मशाल चिकन कॉर्नर पर पैसे देकर 150 रोटी का ऑर्डर दिया था। इस दौरान वह 40 रोटी लेकर चला गया था। वहीं बची हुई रोटी होटल मालिक जीशान ने बाद में देने की बात कही थी। इसके बाद करीब रात दस बजे सनी अपने रिश्ते के भाई बब्लू के साथ होटल पर रोटी लेने गया। जहां रोटी न मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने सनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वही इस मामले में पूर्व सैनिक सनी के पिता जोगराज ने होटल मालिक जीशान, उसके भाई अब्दुल मुजीब और पिता अब्दुल वाहिद के साथ ही पूर्व सभासद अब्दुल हामिद के बेटे नाजिम समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जीशान, मुजीब, अब्दुल वाहिद और जाबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि नाजिम घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसे जयपुर मे तलाश कर रही थी। इसी बीच उसने सोमवार की रात थाने में सरेंडर कर दिया था। वहीं नाजिम से पूछताछ के पास पुलिस ने जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *