बरेली/मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। मीरगंज के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय मे धूमधाम से मनाया गया। सपाइयों ने केक काटा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। जन्मदिन के उपलक्ष मे मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने पदाधिकारियों के साथ पार्टी कार्यालय पर केक काटा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना को ईश्वर से प्रार्थना की। सभी ने एक दूसरे को केक भी खिलाया। कार्यक्रम मे ठाकुर अमित सिंह, सपा नेता समीउद्दीन अंसारी, आमिल सैफी, नाजिम, नरेंद्र, जीशान, नदीम सहित अन्य समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
