नोडल अधिकारी पूजा अग्निहोत्री व परियोजना अधिकारी डूडा सुधीर कुमार सिंह
प्रधानमंत्री आवास के विकास कार्यों को देखकर नोडल अधिकारी पूजा अग्निहोत्री ने डूडा विभाग की सराहना की
हमीरपुर- सचिव नगर विकास शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्रीमती पूजा अग्निहोत्री सहायक निर्देशक सूड़ा के द्वारा नगर विकास विभाग तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के द्वारा जनपद में कराए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट हमीरपुर स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सर्वप्रथम बैठक संपन्न हुई| जिसमें सड़क सुरक्षा अभियान, 60 दिवसीय हेतु स्वच्छता अभियान,नाली नालों की सफाई हेतु, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना,स्वच्छ भारत मिशन, कान्हा गौशाला, जल निकासी एवं पेयजल व्यवस्था इत्यादि के संबंध में बैठक की गई | बैठक के समय आरटीओ प्रशासन आर पी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रतिनिधि बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी मुन्नीलाल वर्मा, जल निगम, अधिशासी अभियंता जल संस्थान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपजिला अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा एवं रविंद्र सिंह एवं समस्त अधिशासी अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा सुधीर कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नागेंद्र नाथ यादव ,निरीक्षण के दौरान सुमेरपुर में कान्हा गौशाला, प्रधानमंत्री आवास एवं साफ सफाई का औचक निरीक्षण किया गया| इस दौरान नगर पंचायत सुमेरपुर में परवेज खान द्वारा बनवाया गया प्रधानमंत्री आवास को देखकर नोडल अधिकारी पूजा अग्निहोत्री ने परियोजना अधिकारी डूडा विभाग की सराहना की | इसी क्रम में मौदहा कस्बे के अंत्येष्टि स्थल,अमृत सरोवर,प्रधानमंत्री आवास एवं साफ सफाई का औचक निरीक्षण किया| इसी क्रम में हमीरपुर नगर में अतिक्रमण, साफ सफाई अभियान, प्रधानमंत्री आवास, जेबरा क्रॉसिंग, सुंदरीकरण, लोक निर्माण विभाग के गड्ढा मुक्ति आदि का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया| मौदहा सुमेरपुर हमीरपुर कस्बे के संभ्रांत नागरिकों ने बताया कि प्रधानमंत्री जी की योजना से गरीबों को पक्का मकान दिया जा रहा है| आज गरीब से गरीब प्रधानमंत्री के पक्के मकान में रह कर अपना जीवन यापन करते हैं | उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ प्रत्येक पक्के घर में शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली आपूर्ति, पेयजल कनेक्शन आदि सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं | इतना ही नहीं गरीबों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सराहना की | उन्होंने कहा कि गरीब आज सम्मान से जीवन यापन कर रहा है | इस मौके पर जेई नवल किशोर, सर्वेयर विकास आदि मौजूद रहे |
