नगर निकाय चुनाव जोरदारी से लड़ेगी सपा- विजेंद्र सिंह

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे सपा नेता के निवास पर हुई बैठक करके सपा नेताओं ने नगर निकाय चुनाव के लिए रणनीति बनाई। उनका कहना था कि नगर निकाय चुनाव सपा पूरी जोरदारी से लड़ेगी। सपा जिला उपाध्यक्ष व मीरगंज प्रभारी विजेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में बड़ी ताकत बनकर सामने आई है। भाजपा की कुछ कुरीतियों के चलते हम सरकार बनाने से अछूते रह गए। लेकिन कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नही है। आने वाले नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरे जोश के साथ जिले मे चुनाव लड़ेगी। जिसमें सपा का परचम लहराएगा। इस बैठक मे मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, ठाकुर अमित सिंह, राधा सोमवंशी, हर्ष सोमवंशी, अंकित सिंह, महेंद्र कुमार शर्मा, संतोष कुर्मी, सरबत उल्ला खान, सुल्तान, हाजी आफताब, इंतजार, कमरुद्दीन, महबूब, जाकिर हुसैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *