बरेली। बुधवार को बरेली मर्चेंट एसोसिएशन के संरक्षक जफर वेग के नेतृत्व मे समस्याओं को लेकर डीएम से मिला और ज्ञापन सौंपा। संरक्षक जफर बेग ने कहा कि शाहदाना से श्याम गंज चौराहे के बीच ट्रैफिक व्यवस्था पुल बनने के बाद भी ध्वस्त है। बड़ी संख्या में चौराहों पर ई रिक्शे का जमावड़ा लगा रहता है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी होती है। उन्होंने ई-रिक्शाओं को पुल के ऊपर डायवर्ट कराने की मांग की। बताया कि पुल के नीचे नगर निगम नाइट बाजार लगवाने की योजना बना रहा है। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक स्थानीय व्यापारियों की दुकानें खुली रहती हैं। रात को माल अनलोड होता है। नाइट बाजार लगने से दुकानदारों को बड़ी समस्या होगी। पार्किंग को लेकर भी दिक्कत आएगी। पुल पर व्यू कटर के बीच गैप है। इससे चोर दो मंजिला दुकानों में घुस जाते हैं। श्याम गंज चौराहे से गांधी उद्यान को जाने वाली रोड महीने भर से खुदी पड़ी हुई है। सिंगल रोड पर ट्रैफिक होने के कारण दिन भर जाम लगा रहता है। संगठन ने रोड का निर्माण जल्द करवाने की मांग की। इस अवसर पर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव एरोन, कैसर रजा, निसार अहमद, विजय कुमार गिरधर, सचिन, हाजी मुनीर खान सहित शाहमतगंज के व्यापारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
