डीएम ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया, प्रमाण पत्र किए वितरित

बरेली। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि यह समय महिला सशक्तीकरण का है। जिसमें महिलायें बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां केवल शिक्षा के क्षेत्र मे ही नही बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और लड़कों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है। इसके साथ ही अपने माता पिता का नाम भी रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं के आत्मरक्षार्थ जूडो कराटे और ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण भी प्रदान किए जा रहे है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे डीएम ने ताइक्वांडो प्रशिक्षित खिलाड़ियों की सम्मान समारोह मे उपस्थित बच्चों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ताइक्वांडो में प्रशिक्षित बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम मे 36 बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इन 36 बच्चों में 14 ब्लैक बेल्ट बालिकाएं हैं। यह गौरव की बात है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा, ताइक्वांडो एसोसिएशन के सेक्रेटरी मो. अकमल खान, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, ताइक्वांडो के कोच हरिओम भी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *