बरेली। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बाइक रैली का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान बारिश आ गई। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। परशुराम युवा मंच की ओर से दो दिवसीय भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव के तहत बुधवार को शहर मे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ तुलसी मठ से मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष एके पांडे, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने किया। इससे पहले तुलसी मठ मे भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में भगवान परशुराम और श्रीराम दरबार सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रही। नाट्य मंडल के कलाकार भी विभिन्न स्वरूपों में शामिल होकर लगातार अपने पथ पर बढ़ती रही। आंधी और बरसात के बीच तुलसी मठ मंदिर से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा सिविल लाइंस स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। तमाम जगहों पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा मे वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडे, पंकज पांडे, अंशु सक्सेना, अनुराधा शर्मा, प्रवेश पांडे, विपिन शर्मा, मनोज वाजपेयी, तृप्ति शुक्ला, कीर्ति पांडे, वंदना का सहयोग रहा। प्रशासन की ओर से शोभायात्रा के रूट पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।।
बरेली से कपिल यादव
