बरेली। प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र मे लगातार सकारात्मक बदलाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश स्मार्ट भारत की ओर लगातार अग्रसर हो रहा है। जिसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री को जाता है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को स्मार्ट फोन-टैबलेट वितरित किए गए है। उनसे अपेक्षा है कि वे स्मार्ट फोन-टैबलेट का बेहतर इस्तेमाल करेंगे। मंत्री के कर कमलों द्वारा बरेली कॉलेज मे 237 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन-टैबलेट वितरित किए गए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार गरीबो की सेवा कर रहे है। उसका परिणाम आया है कि आज गरीब वर्ग का बेटा भी स्मार्ट फोन-टैबलेट चला रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन-टैबलेट से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आ रहे है। इससे छात्रों को सुविधाजनक स्थितियों मे शिक्षा तथा तकनीकि जानकारियां आसानी से प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन आज के जीवन में बेहद उपयोगी है और इसके माध्यम से शिक्षण एवं पठन पाठन का कार्य हो रहा है, इसकी प्रसंगिकता लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानाचार्य डा. ओपी राय ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को जिस दिन स्मार्ट फोन-टैबलेट वितरित होना है। इसकी जानकारी बरेली कालेज की वेबसाइट www.bcb.ac.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी। कार्यक्रम मे बरेली कॉलेज के प्रबंधक सहित के समस्त प्रोफेसर सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
