झांसी- विंग्स जीवन की एक नई उड़ान संस्था के तत्वधान में सिख धर्म के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर साहिब जी के 400 वे प्रकाश पर्व को समर्पित रक्तदान शिविर का 20वां आयोजन आज दिनांक 21 अप्रैल 2022 को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सीपरी बाजार झांसी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी महेंद्र सिंह जी व संस्था के अध्यक्ष अंकित साहू की उपस्थिति में 20 यूनिट रक्तदान हुआ उक्त कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित किया गया इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज रक्तकोष की तरफ से डॉक्टर विकास गोयल के नेतृत्व में रक्तदान संपन्न कराया गया कार्यक्रम में मुख्य रुप से श्री विवेक जैन श्री जीतेश कुमार श्री अंकुर जैन श्री बृजेश कुमार श्री सिद्धार्थ गुप्ता श्री उज्जवल गुप्ता श्री रघुवीर प्रज्ञा मोहित कुमार रश्मि दीक्षा राशिद भाई निधि त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे अंत में सभी का आभार संस्था के संरक्षक हैप्पी चावला द्वारा किया गया।
सिख धर्म के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर साहिब जी के 400 वे प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
