विश्व आई न्यूज़ अखवार की आठवीं वर्षगांठ पर नये कलेवर के साथ विमोचन कार्यक्रम हुआ संपन्न

बरेली – साप्ताहिक अखबार विश्व आई न्यूज़ के आठवें स्थापना दिवस एवं विमोचन का कार्यक्रम अर्बन कोऑपरेटिव बैंक प्रांगण मुख्य शाखा पर सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथियों एवं सभागार में उपस्थित गणमान्य अतिथियों देवेन्द्र खंडेलवाल, डॉ विमल भारद्वाज, डॉ कौशल कुमार, डॉ पवन सक्सेना, श्रीमती शीतल गुलाटी, मनीष अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं उन्हें माल्यार्पण करके किया गया। इस शुभ बेला पर सभी बुद्धिजीवी अतिथियों ने अपने अपने विचारों से मौजूद लोगों को अवगत कराया। विश्व आई न्यूज़ के संपादक विपिन शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं कि आपने अपना बहुमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई है। आपका सहयोग ही हमें इन ऊचाईयों पर लेकर आया है। इस अवसर पर विश्व आई न्यूज़ के प्रबंध संपादक रचित शर्मा, सहारा समय न्यूज़ से आशीष कुमार जौहरी, डॉ अजय गुप्ता, संदीप मेहरा, डॉ अतुल कुमार सक्सेना, डॉ ए के माहेश्वरी, डॉ अनूप, डॉक्टर रूचिन अग्रवाल, व्यापारी नेता दर्शन लाल भाटिया, अभिभावक संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, अमित गुलाटी, धनंजय शर्मा, मुकेश सिंह, दीपक शंखधार, पत्रकार मोहित मासूम सहित काफ़ी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे । इस अवसर पर सभी ने विश्व आई न्यूज़ के उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *