बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय मे छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले मे जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस मामले मे विभागीय अधिकारियों ने बुधवार को स्कूल पहुंचकर छात्राओं से पूछताछ की और शिक्षकों से जानकारी ली। हालांकि जांच रिपोर्ट गुरुवार को बीएसए को सौंपी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक जांच के पहले चरण मे शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्यवाई होना तय बताया जा रहा है। प्राथमिक स्कूल मे शिक्षक के छात्राओं से अश्लील हरकत करने की घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों और परिजनो ने बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी को फोन कर जानकारी दी थी। छात्राओं के साथ गंदी हरकत करने की घटना के बारे में उन्होंने अपने परिजनों को बताया। इस घटना से नाराज परिजनों ने स्कूल पहुंच कर शिक्षक को कड़ी लताड़ लगाई थी। बीईओ ने बताया कि शिक्षक के बारे मे अभी पूरी जानकारी नही लग सकी है। कारण यह रहा कि कुछ छात्राएं अभी स्कूल नहीं पहुंची है लेकिन अभी तक की जानकारी के मुताबिक शिक्षक की भूमिका गलत प्रतीत हो रही है। इस मामले मे गुरुवार तक जांच पूरी कर रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
