बरेली मे सट्टेबाज गिरोह को किया खुलासा, 28.41 लाख समेत एक पकड़ा, चार फरार

बरेली। सोमवार को किला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक बड़े सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश किया। जिसमे प्रेमनगर के रहने वाले एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार भी किया गया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने 28,41,870 रूपये समेत कई मंहगी ब्रांडेड शराब की बोतलें बरामद की है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस अब उन चारों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि किला पुलिस को मुखबिर की सूचना पर एक स्कूल के कमरे से प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गुलाबनगर के रहने वाले राहुल पुत्र होरीलाल को खाईवाडी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से करीब 26 लाख, 92 हजार, 170 रुपए बरामद किए। साथ ही एक डायरी भी मिली है। जिसमें सट्टा लगाने वालों का पूरा हिसाब किताब लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक राहुल ने गुदड़बाग के रहने वाले सनी ठाकुर का भी नाम बताया है। पूछताछ मे पकड़े गए आरोपी राहुल ने बताया कि पुलिस ने जो भी कुछ बरामद किया है। वह उसका नही है। सभी सनी का है। सनी ही लोगों का सट्टा लगवाने और लगाने का काम करता था। बहरहाल पुलिस अब फरार हुए चारों आरोपियों की तलाश मे जुटी है। एसपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि प्रेमनगर पुलिस को इस गैंग के बारे मे जानकारी नही होने की लोकल चौकी इंचार्ज से जबाव तलब किया जाएगा। यदि जानकारी नहीं थी क्यों नहीं थी और अगर थी तो कार्रवाई क्यों नहीं की। एसपी सिटी ने इस मामले कार्रवाई की बात कही है। किला पुलिस ने आरोपी राहुल और उसकी निशानदेही पर कुल 28 लाख, 41 हजार, 870 रुपए कैश, 23 मोबाईल, 1 टेबलेट, 2 लैपटॉप, 27 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड, 7 पैनकार्ड, 11 सट्टा डायरी, एक पेन, 11 चेकबुक, 7 पासबुक, 1 पेनड्राइव, 8 ताश की गड्डी, 4 तलवार, 4 शराब की पेटी, 15 क्वार्टर, 9 देशी क्वार्टर, 10 बोतल शैमपियन आदि चीजे बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मौके से चार आरोपी फरार हो गए। फरार होने वाले आरोपियों में से प्रशांत उर्फ सनी ठाकुर, भोलू, दीपक, और अन्नू कक्कड़ शामिल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *