बरेली। शुक्रवार की तड़के खड़े ट्रक मे आग लग गई। ट्रक के अंदर लाखों के फ्रिज और कूलर भरे हुए थे। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। मगर जब तक आग बुझी तब तक पूरा माल खाक हो गया। आग किन वजहों से लगी इसकी जानकारी नही हो सकी है। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार की तड़के सूचना मिली कि प्रेमनगर में कब्रिस्तान के पास फ्रिज और कूलर से भरे खड़े एक ट्रक में आग लग गई है। सूचना मिलते ही तत्काल दो मोटर फायर इंजन भेजे गए। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बाद मे जानकारी जुटाई गई तो पता लगा कि ट्रक मे प्रेमनगर थाने के पास ही रहने वाले समर्थ पुत्र संजीव अग्रवाल का माल आ रहा था। माल भरे ट्रक को वहीं पर खड़ा करा दिया गया था। मगर अचानक से उसमें आ लग गई। वही उन्होंने यह भी बताया कि पूछताछ में बताया गया कि ट्रक में लाखों रुपए का माल था। उस ट्रक मे किसका माल था इस बात की जानकारी तो हो गई। मगर अभी तक ट्रक मालिक की जानकारी नही हो सकी है। एफएसओ के मुताबिक ट्रक का नंबर एचआर 55 एसी 6050 है।।
बरेली से कपिल यादव
