3826 वोट से 18 साल बाद भाजपा के कुंवर महाराज सिंह जीते, सपा को दी मात, निकला जुलूस

बरेली। रामपुर बरेली एमएलसी सीट पर 18 साल बाद भाजपा ने कब्जा कर लिया। भाजपा उम्मीदवार कुंवर महाराज सिंह ने एकतरफा जीत हासिल की। 4752 वोटों में से 4227 मत कुंवर महाराज सिंह के पक्ष में पड़े। समाजवादी पार्टी के मशकूर अहमद 401 वोट ही हासिल कर सकें। निर्दलीय अच्छन अंसारी को 16 वोट मिले हैं 108 वोट निरस्त घोषित किए गए। एमएलसी की मतगणना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुई थी। बरेली में यह मतगणना संजय कम्यूनिटी हॉल मे हुई। जिसमे पहले राउंड के नतीजों में भाजपा के कुवंर महाराज सिंह 1702 वोटों से सपा से आगे चल रहे थे। जबकि निर्दलीय अच्छन सिंह को केवल 6 वोट ही मिले थे। पहले राउंड से ही भाजापा के कुंवर महाराज सिंह लीड ले गए। जो तीसरे राउंड तक बढ़कर 3826 वोट की हो गई। भाजपा ने यह सीट 18 साल बाद हासिल की है। 2016 के चुनाव में रामपुर बरेली एमएलसी सीट पर सपा के उम्मीदवार घनश्याम लोधी जीते थे। कुंवर महाराज सिंह की जीत की खबर जैसे ही भाजपाइयों तक पहुंची जश्न शुरू हो गया। उत्साही भाजपा कार्यकर्ता संजय कम्युनिटी हॉल पहुंच गए। भारत माता की जय के नारे लगाए गए। मगर फाइनल वोटिंग मे महाराज सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज कराई। भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ रामपुर बरेली सीट के नए एमएलसी महाराज सिंह का जोरदार स्वागत किया। एमएलसी चुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी कुंवर महाराज सिंह के भारी मतों से विजयी होने के बाद जूलूस निकाला गया। ढोल नगाड़ों के साथ महाराज सिंह संजय कम्यूनिटी हॉल से पहले केशव कृपा भवन पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद भाजपा के पार्टी कार्यालय गए। पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद महाराज सिंह फरीदपुर अपने घर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी, विधायक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *