विचार गोष्ठी के साथ सपा ने मनाई महर्षि कश्यप की जयंती

बरेली। समाजवादी पार्टी द्वारा मंगलवार को महर्षि कश्यप और निषादराज गुह्य महाराज की जयंती मनाई गयी। जिसमें सभी नेताओ कार्यकर्ताओं द्वारा महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महर्षि कश्यप को याद करते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप द्वारा संपूर्ण सृष्टि की सृजना मे दिए गए महायोगदान की यशोगाथा हमारे वेदों, पुराणों, स्मृतियों, उपनिषदों एवं अन्य अनेक धार्मिक साहित्यों में भरी पड़ी है। जिसके कारण उन्हे सृष्टि के सृजक उपाधि से विभूषित किया जाता है। महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब समाजवादी सरकार थी। तब अखिलेश यादव ने प्रदेश मे 5 अप्रैल महर्षि कश्यप जयंती के दिन सरकारी अवकाश घोषित किया था जो इस भाजपा सरकार ने खत्म कर दी। भाजपा सरकार की पिछड़ा और दलित विरोधी नीति को प्रदर्शित करती है। वही महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि महर्षि कश्यप ने अधर्म का पक्ष कभी नहीं लिया। चाहे इसमें उनके पुत्र ही क्यों न शामिल हों। महर्षि कश्यप राग-द्वेष रहित, परोपकारी, चरित्रवान और प्रजापालक थे। वे निर्भीक एवं निर्लोभी थे। कश्यप मुनि निरन्तर धर्मोपदेश करते थे। जिनके कारण उन्हें महर्षि जैसी श्रेष्ठतम उपाधि हासिल हुई। कार्यक्रम मे राजेश अग्रवाल, योगेश यादव, बीडी वर्मा, रविंद्र यादव, विशाल कश्यप, शिवम् राज कश्यप, द्रोण कश्यप, बृजेश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *