चलती ट्रेन से फौजी की बच्ची के अपहरण का प्रयास, कूदकर भागा आरोपी

बरेली। हावड़ा बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस मे मंगलवार को एक फौजी की तीन माह की बच्ची के अपहरण का प्रयास किया गया। फौजी का परिवार एसी कोच बी-2 मे यात्रा कर रहा था। इसी बीच अपहरणकर्ता बच्ची को उससे छीनकर भागने का प्रयास करने लगा मगर फौजी ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी अहपरणकर्ता चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। मामले मे बरेली जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मगर अभी तक आरोपी का कुछ भी पता नही लग सका है। उधर फौजी के परिवार के साथ आरपीएफ ने सुरक्षा में दो सिपाहियों को भी भेजा है। आपको बता दें कि बिहार फिरोजपुर के अतरी के रहने वाले फौजी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जिस कोच मे वह यात्रा कर रहे थे। उसी कोच मे लखनऊ से ही कुछ लोग उनकी बेटी के अपहरण के प्रयास मे लगे हुए थे। आरोप है कि अपहरणकर्ता कोई एक नही बल्कि चार-पांच थे। फौजी का आरोप तो यह भी है ट्रेन मे लखनऊ से लेकर बरेली तक कोई भी सुरक्षाकर्मी भी नही था। मामले की जानकारी फौजी ने तत्काल फोन से रेलवे के अधिकारियों को दी। जिसके बाद बरेली जंक्शन पर पहुंचने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बताया कि जंक्शन पर आने के बाद फौजी ने काफी देर तक हंगामा काटा। वह ट्रेन को चलने नही दे रहा था। जब भी ट्रेन चलती फौजी चैन पुलिंग कर देता। उसका कहना था कि उसे सुरक्षा चाहिए। जिसके बाद जीआरपी ने दो सिपाहियों को ट्रेन मे उसके साथ मुरादाबाद तक भेजा। साथ ही कहा कि मुरादाबाद से उसे और दूसरे सुरक्षाकर्मी मिलेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *