प्रीटी पेटल्स किड्स जोन स्कूल मे रिपोर्ट कार्ड पाकर खिले बच्चो के चेहरे

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के प्रीटी पेटल्स किड्स जोन स्कूल मे छात्र छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया । मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी संचित शर्मा ने कक्षा मे प्रथम व द्वितीय आने वाले छात्र छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। क्लास एनसी मे हार्दिक, फर्स्ट मे अनूप, सेकंड में कुशाग्र, थर्ड मे मीका सिंह, फोर्थ में दर्शन गुप्ता, फिफ्थ में प्रिया, सिक्स में नितिन और रूद्र शर्मा फर्स्ट रहे। बाकी सभी क्लासों में सेकंड, थर्ड पोजिशन पाने वालों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे प्रदीप पांडे, केसी शर्मा, वंदना राय, सौरभ पाठक मौजूद रहे। स्कूल की हेड पूजा गुप्ता, कमलेश मौर्य, अमन गंगवार, सृष्टि पांडे, गीता, शिवानी, रिया, दुर्गेश गुप्ता, आदि ने बच्चों को उत्कृष्ट स्थान पाने पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रबन्धक दिनेश पांडेय ने अतिथियो को सम्मानित किया और सभी का आभार प्रकट किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *