देहरादून की बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सम्पत्ति: कहा-देश को राहुल गांधी की जरूरत

देहरादून/उत्तराखंड- देहरादून की एक 78 साल की बुज़ुर्ग महिला ने अपनी सारी सम्पत्ति कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। जिसमे 50 लाख रूपए की संपत्ति के साथ 10 तोला सोना भी शामिल है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बहुत बुरी हार हुई है। इसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी आपसी तनातनी का सामना कर रही है। इसी के चलते बुज़ुर्ग महिला ने राहुल गांधी के विचारों को देश के लिए ज़रूरी बताया है। इसलिए 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मुंजीयाल ने अपनी तमाम सम्पत्ति का मालिक राहुल गांधी को बना दिया है। बुज़ुर्ग महिला ने मालिकाना हक़ राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है। बुज़ुर्ग महिला का कहना है कि मै राहुल गांधी के विचारों से बहुत प्रभावित हूं। इसलिए मै अपनी संपत्ति को राहुल गांधी के नाम कर रही हूं। इस मामले में कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि बुज़ुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके आवास पर जा कर सौंप दिया है। कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि बुज़ुर्ग महिला ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आज़ादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इसमें चाहे इनकी दादी इंदिरा गांधी हो चाहे इनके पिता राजीव गांधी हो इनके परिवार ने हमेशा इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है।

– रूड़की से तस्लीम अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *