*विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की मनमोहक प्रस्तुतियां,सम्मानित किये गये मेधावी
बरेली-प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला, विकास क्षेत्र फरीदपुर में बीएसए विनय कुमार तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर, शशांक शेखर मिश्रा के निर्देशन मे दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। राज्य पुरस्कृत शिक्षक व विद्यालय के प्रधान अध्यापक डॉ अमित शर्मा ने बताया कि कक्षा पांच हेतु आयोजित दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ काम करने वाले विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। डॉ अमित शर्मा ने विद्यालय को अपने राज्य अध्यापक पुरस्कार की प्राप्त 25000/- धनराशि विद्यालय को दान स्वरूप भेंट की। दीक्षांत समारोह में अनेक प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम भी आयोजित किये गए जिनमें विद्यार्थियों के साथ साथ पूर्व विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के संमुख दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मल्यार्पण कर किया गया। खुशबू, अंजु, वैष्णवी व नैना ने सरस्वती वंदना, सिमरन, मीनाक्षी व तनु ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सिमर, नेमिका, मीनाक्षी, तनु ने समूह नृत्य व खुशी, संध्या तथा स्वाक्षी ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। कारन ने फेयरवेल स्पीच तो मीनाक्षी ने थैँकिंग स्पीच दी। एसएमसी अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक डॉ अमित शर्मा, सहायक अध्यापक लोचन सिंह, शिक्षामित्र विम्लेश्वरी देवी, अभिभावक शुभ्रा शर्मा, उमा देवी आदि ने भी आशीर्वाद संबोधन दिया। संचालन विद्यार्थी अमन एवं सिमरन ने किया।
